Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्रीराम कथा के समापन पर महिला मंडल ने माना आभार

श्रीराम कथा के समापन पर महिला मंडल ने माना आभार
देवास। स्वर्णकार समाज महिला मंडल देवास द्वारा पुरुषोत्तम मास में स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित रामायणाचार्य सुनील कृष्ण जी व्यास के श्रीमुख से श्री राम कथा के सफल आयोजन पर  स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने समाजजनों के विशेष सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सचिव डिंपल ललित सोनी ने बताया कि सात दिवसीय इस आयोजन मे प्रथम दिवस पर श्री खेडापति मंदिर से निकल कर श्री सत्यनारायण मंदिर निकली शोभा यात्रा में समाजजन सहित अन्य समाजजनों उत्साह से भाग लिया। स्वर्णकार समाज अध्यक्ष मनोहर राजमल सोनी, सचिव गोपाल सोनी, समस्त कार्यकारिणी एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष सचिन सोनी व उनकी पूरी टीम ने समाज के धार्मिक आयोजन को सफलता के उच्च शिखर पर पहुचाया। आयोजक स्वर्णकार समाज महिला मंडल अध्यक्ष राजश्री सोनी व समस्त कार्यकारिणी सभी के महत्वपूर्ण योगदान से कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...