Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ग्राम पंचायत खटाम्बा के आयोजित जनकल्याण शिविर में पहुंचे मुख्य सचिव श्री जैन, ग्रामीणों से चर्चा कर लिया फीडबैक---------------मुख्य सचिव श्री जैन ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनीं समस्याएं---------------जिले के मेधावी छात्रों के लिए ‘’नीट-जेईई स्पॉन्सरशिप स्‍कीम’’ का शुभारंभ हुआ------------देवास जिले के पर्यटन स्‍थलों पर आधारीत पुस्‍तक का हुआ विमोचन

ग्राम पंचायत खटाम्बा के आयोजित जनकल्याण शिविर में पहुंचे मुख्य सचिव श्री जैन, ग्रामीणों से चर्चा कर लिया फीडबैक
---------------
मुख्य सचिव श्री जैन ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनीं समस्याएं
---------------
जिले के मेधावी छात्रों के लिए ‘’नीट-जेईई स्पॉन्सरशिप स्‍कीम’’ का शुभारंभ हुआ
------------
देवास जिले के पर्यटन स्‍थलों पर आधारीत पुस्‍तक का हुआ विमोचन
देवास 18 जून 2026/ (शकील कादरी) राज्‍य शासन के निर्देशानुसार जिले में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत छूटे हुये पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं सुशासन और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में ‘जनकल्याण शिविरों’ का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत देवास की ग्राम पंचायत खटाम्‍बा में आयोजित जनकल्‍याण शिविर में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन पहुँचे। मुख्य सचिव श्री जैन ने जनकल्‍याण शिविर में ग्रामीणों के बीच पहुँचकर उनसे आत्मीय संवाद कर फीडबैक लिया। इस दौरान संभाग आयुक्‍त श्री आशीष सिंह, कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा, डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन, एसडीएम श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्‍य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने औपचारिकता से दूर हटकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य सचिव श्री जैन के समक्ष अपनी  स्थानीय और व्यक्तिगत समस्याएँ रखीं। मुख्य सचिव श्री जैन ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण के निर्देश दिये।

शिविर में जिले के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए देवास जिले के पर्यटन स्‍थलों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "जिला मेधावी छात्र नीट-जेईई स्पॉन्सरशिप स्‍कीम का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत  कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्‍त करने वालें शास‍कीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए पुस्‍तकें दी गई। योजना के तहत जिले के लगभग 150 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित वि‌द्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा नीट एवं जेईई की विशेष डिजिटल तैयारी कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्हें निःशुल्क अध्ययन सामग्री एवं करियर परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फिजिक्स वाला फाउंडेशन के साथ साझेदारी की गई है। इन विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।

शिविर में  सामाजिक न्याय विभाग की पेंशन योजना, मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण (संबल) योजना, आयुष्‍मान योजना,लाडली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्‍न विभागों द्वारा हितग्राहिमूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया। शिविर में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर का आयोजन कर नागरिकों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया गया। शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी के लिए लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को वि‍भागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भी जमा किए गए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...