Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

माहेश्वरी समाज की निकली शोभायात्रापुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ

माहेश्वरी समाज की निकली शोभायात्रा
पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ
देवास। माहेश्वरी समाज देवास के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मुंदडा ने बताया कि महेश नवमी के अवसर पर बरसते पानी में शोभायात्रा सांवरिया नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर राम मंदिर भेरूगढ़ पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह खूब स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में वैश्य महासम्मेलन, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, माहेश्वरी महिला संगठन, महेश्वरी प्रगति मंडल, पोरवाल समाज, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, किराना व्यापारी एसोसिएशन, महेश्वरी स्वीट्स, वार्ड नंबर 39 के पार्षद बाली घोसी ने किया। समाज के सभी पुरुष सफेद कुर्ता पजामा एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में भगवान महेश की जय जयकार करते हुए आगे बढ़ रही थी। भजन गायक द्वारका मंत्री ने शुरू से अंत तक भजनों की प्रस्तुति दी भजनों पर महिलाएं एवं युवा संगठन ने खूब नृत्य किया। शोभा यात्रा के पश्चात सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदौर की डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी थी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश डागा ने की। स्वागत भाषण दिनेश एम भूतड़ा द्वारा दिया गया। अनीता मंत्री ने भी अपना उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि सिंगी द्वारा समाज की सराहना करते हुए समाज को और अधिक संगठित करने के लिए जोर दिया। समाज अध्यक्ष दिनेश एम भूतड़ा, अखिल भारतीय युवा संगठन के सदस्य अभिषेक लाठी, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की सदस्य रंजना परवाल, महिला संगठन अध्यक्ष अनीता मंत्री, युवा संगठन अध्यक्ष नितिन चांडक, सखी संगठन अध्यक्ष अलका भूतड़ा भी मंच पर उपस्थित थी। अतिथियों द्वारा भगवान उमा महेश के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप  प्रज्वलन किया गया। मेधावी छात्र एवं छात्राओं का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रूपल सोमानी द्वारा 24 नन्हे मुन्ने बच्चों के हाथ में समाज के 72 खापों के नाम का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया गया। महेश वंदना की प्रस्तुति श्वेता लाठी, शशि चांडक, मीनाक्षी डागा एवं हर्षिता भूतड़ा द्वारा की गई। महिला संगठन एवं सखी संगठन ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहभोज का आनंद लिया। सहभोज  व्यवस्था में राजकुमार भूतड़ा, आयुष भूतड़ा, विपिन डागा, नितिन चांडक आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मनोज बजाज द्वारा किया गया एवं आभार सचिव प्रदीप साबू द्वारा माना गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...