Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘डिजिटल शाला कार्यक्रम’ का शुभारंभ

नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘डिजिटल शाला कार्यक्रम’ का शुभारंभ
देवास, 19 जून 2026/ सरकारी स्कूलों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित शिक्षा को तकनीक से जोड़कर विद्यार्थियों को भविष्य के कौशलों से लैस करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल, देवास में ‘डिजिटल शाला कार्यक्रम’ का शुभारंभ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में किया गया। यह पहल एसबीआई फाउंडेशन और मुस्कान ड्रीम्स के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है। कार्यक्रम में एसबीआई फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक श्री स्वप्न धर, मुख्य प्रबंधक एवं कार्यक्रम प्रमुख श्री परवीन कुमार, सहायक प्रबंधक सुश्री इप्शिता दत्ता तथा जिला परियोजना समन्वयक श्री अजय मिश्रा उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि डिजिटल शिक्षा और STEM आधारित अधिगम का संयोजन विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या-समाधान क्षमता और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करता है। उन्होंने इसे सरकारी विद्यालयों में शिक्षा परिवर्तन और भविष्य-उन्मुख सीखने को बढ़ावा देने वाली प्रभावी पहल बताया। श्री सिंह ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे इस फाउंडेशन लर्निंग के माध्यम से अपनी गुणवत्ता बढ़ाएं और कोर्स को सूक्ष्मता से समझें, जिससे बच्चों की सीखने और समझने की क्षमता बेहतर हो सके। 

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय में स्थापित डिजिटल शिक्षण केंद्र का उद्घाटन कर उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान एवं गणित के कार्यशील मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें उनकी रचनात्मकता और अवधारणात्मक समझ देखने को मिली। साथ ही मुस्कान ड्रीम्स द्वारा विकसित ‘डिजिटल शाला एप’ का प्रदर्शन भी किया गया, जो शिक्षकों को STEM विषयों को अधिक रोचक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से पढ़ाने में सहायता प्रदान करती है। 
मुस्कान ड्रीम्स के डायरेक्टर-स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स श्री मनोज पचौरी ने एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों संस्थाएँ दीर्घकालिक रूप से मिलकर सरकारी विद्यालयों में आईसीटी आधारित शिक्षण एवं भविष्य के कौशलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी देवास जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...