Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद हेतु अधिवक्ता रामप्रसाद सूर्यवंशी ने किया नामांकन दाखिल

देवास बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद हेतु अधिवक्ता रामप्रसाद सूर्यवंशी ने किया नामांकन दाखिल
देवास। देवास बार एसोसिएशन के आगामी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रसाद सूर्यवंशी ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे और उन्होंने श्री सूर्यवंशी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
श्री सूर्यवंशी इससे पूर्व भी देवास बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं। उनके अनुभव, कार्यशैली एवं अधिवक्ताओं के हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए बार के अनेक वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने उनके नामांकन का समर्थन किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में अधिवक्ता सुरेंद्र पण्ड्या तथा समर्थक के रूप में अधिवक्ता अकील अहमद शेख, राजेश तिवारी, दीपक चौधरी, दर्यावसिंह मालवीय, इंदरसिंह रलोती, उमेश चौधरी, तनवीर शेख सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु प्रभावी भूमिका निभाएगी। उल्लेखनीय है कि देवास बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...