मालवा में कबीर नामक पुस्तक का विमोचन
देवास। देश भर में अंतरराष्ट्रीय संत कबीर पखवाड़े को मनाया जा रहा हैं, इसी संदर्भ में क्षेत्र के ख्याति प्राप्त निर्गुणी भजन गायक दयाराम सारोलिया द्वारा गाए हुए भजनो के संग्रह में से संकलन के पचास गीतों की प्रथम पुस्तक प्रकाशित की गई, जिसका विमोचन मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित कुमार गंधर्व समारोह कार्यक्रम में पधारे उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत अकादमी के निर्देशक प्रकाश सिंह ठाकुर, एवं कला व संगीत जगत की प्रमुख हस्तियों द्वारा किया गया। ज्ञात रहें सारोलिया द्वारा मुख्य रुप से कबीर एवं संतो की वाणी के गायन के साथ-साथ भजनों के संग्रह विगत 35, वर्षाे से किये जा रहे हें, उसी में सें प्रकाशित पुस्तक मालवा में कबीर का विमोचन होने पर प्रकाशसिंह ठाकुर और उपस्थित अतिथियों विद्धान जनों ने हर्ष व्याप्त कर भजन गायक सारोलिया को बधाई प्रेषित की। इनके संकलन पर इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया ।
0 Comments