Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हफीज घौसी जिला समन्वयक नियुक्त

हफीज घौसी जिला समन्वयक नियुक्त
देवास। किसानों, मजदूरों और पशु हाट व्यापारियों की समस्याओं के लिए सतत संघर्ष करने वाले व्यक्तित्व हफीज घौसी को, देवास जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने जिले के राजस्व, किसानों, मजदूरों संबंधित मामलों में सक्रिय कार्य करने हेतु जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर) नियुक्त किया है। श्री घौसी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी के मार्गदर्शन में, सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर, आम आदमी के हित में कार्य करेंगे। हफीज घौसी की नियुक्ति पर उन्हें जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, जितेंद्र सिंह गौड़, हारिस गजधर,रियाज नागौरी, रूपेश कल्याणे, नीरज नागर,राजा पडियार, रईस कामदार, आरिफ मेव, गौरव जोशी, यशवंत कुशवाह, राहुल ठाकुर, शाहबाज शेख आदि ने बधाई दी है। उक्त जानकारी युवा नेता दीपेश हरोडे ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...