थाना कोतवाली में शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी की बैठक आयोजित,,
देवास: पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में थाना कोतवाली में आगामी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यों से आगामी पर्व के आयोजन, जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक आश्वासन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सभी सदस्यों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों का प्रसार न करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
देवास पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारियां एवं समन्वयात्मक बैठकें निरंतर आयोजित की जा रही हैं।*

0 Comments