Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब देवास की नई कार्यकारिणी घोषितसुधीर पंडित अध्यक्ष, भरत विजयवर्गीय सचिव और हिमांशु दुबे बने कोषाध्यक्ष

रोटरी क्लब देवास की नई कार्यकारिणी घोषित
सुधीर पंडित अध्यक्ष, भरत विजयवर्गीय सचिव और हिमांशु दुबे बने कोषाध्यक्ष
देवास। विश्व प्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब, देवास के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। आगामी कार्यकाल के लिए रोटेरियन सुधीर पंडित को क्लब अध्यक्ष, रोटेरियन सीए भरत विजयवर्गीय को क्लब सचिव तथा रोटेरियन सीए हिमांशु दुबे को क्लब कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। क्लब की हालिया बैठक में इस नई टीम के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में क्लब के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य अमरजीत खनूजा, नवीन नाहर, देवेंद्र गिरि, डॉ. सचिन नागर और भरत खेर सहित कई गणमान्य रोटेरियन उपस्थित रहे। नव-नियुक्त क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित ने बताया कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी 1 जुलाई 2026 से विधिवत रूप से प्रारंभ होगा। विशेष बात यह है कि इस वर्ष रोटरी क्लब देवास अपने सेवा कार्यों के गौरवशाली 60 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। क्लब इस ख़ास मुकाम को ऐतिहासिक बनाने के लिए देवास नगर में बड़े पैमाने पर सेवा कार्य, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक सरोकार के विभिन्न प्रकल्प आयोजित करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...