Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मोहर्रम से पहले तीन बत्ती चौराहा की सड़क दुरुस्त करे निगम: मोहर्रम कमेटी सदर की मांग

मोहर्रम से पहले तीन बत्ती चौराहा की सड़क दुरुस्त करे निगम: मोहर्रम कमेटी सदर की मांग
देवास: मोहर्रम पर्व प्रारम्भ होने में अब केवल चार दिन शेष हैं, लेकिन तीन बत्ती चौराहा पर नगर निगम द्वारा कराया गया खुदाई का कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आवागमन बुरी तरह बाधित हो रहा है और आए दिन वाहन इन गड्ढों में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जनहानि की आशंका भी जताई है। 
मोहर्रम के अवसर पर इसी मार्ग से अखाड़े, ताजिया और परचम जुलूस निकाले जाते हैं। इसे देखते हुए मोहर्रम कमेटी देवास के सदर अध्यक्ष हाजी लियाकत हुसैन मिलन ने नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त एवं महापौर से मांग की कि मोहर्रम से पहले जुलूस मार्ग पर तत्काल पेंच वर्क करवाया जाए और पूरे रास्ते की साफ-सफाई के साथ रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए। 
हाजी लियाकत हुसैन मिलन ने कहा कि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल होते हैं। ऐसे में यदि समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो हादसे की आशंका बनी रहेगी। मोहर्रम कमेटी ने प्रशासन से अपील की है कि धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पर्व से पहले पूरी कर ली जाएं, जिससे आमजन को कोई असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...