हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया सदगुरु कबीर साहब का प्रकट उत्सव ,,,
एस.के.डी.वी. मिशन की सराहनीय पहलदेवास। विश्व वंदनीय संत सम्राट सद्गुरू कबीर साहेब मन मंदिर के आराध्य पंथ श्री हुज़ूर प्रकाशमुनि नाम साहेब पंथ श्री हुज़ूर उदितमुनि नाम साहेब की असीम दया से 15 जून को देवास शहर में सद्गुरू कबीर प्रगटोत्सव एवं संत समागम समारोह का आयोजन एस के डी वी मिशन जिला देवास के तत्वाधान में किया गया ।
आयोजन में सर्व प्रथम सद्गुरू कबीर धर्मदास वंशावली आश्रम संत रविदास नगर पर शाम 4 बजे सभी संत महंत साहेब के द्वारा निशान पूजा संध्या सुमिरन की गई। आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 101 कलश लेकर एक ही परिधान पहन कर सद्गुरू कबीर साहेब को बंदगी करते हुवे बेंड बाजे के साथ कलश यात्रा बी एन पी थाना के पास से प्रारंभ होकर भोपाल चौराहा, लाल गेट, होते हुए कार्यक्रम स्थल गीताभवन पहुँची। यात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया गया बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा सिंग सभा के प्रतिनिधियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। पूरी यात्रा में बेंड पर आकाशवाणी दूरदर्शन गायक दयाराम सारोलिया, मानसिंह भोंदिया, डॉ दशरथ सिंह यादव सहित कई कलाकारों सद्गुरू कबीर साहेब के बदावा व मंगल के सुंदर भजन सुनाये पूरा देवास शहर साहेब बंदगी साहेब बंदगी के नारों से गूंज उठा । यात्रा के लिए 101 साड़ी व कलश एस के डी वी मिशन ज़िला देवास के द्वारा निःशुल्क वितरित की गई । कार्यक्रम की शुरुवात मध्य प्रदेश एस के डी वी मिशन प्रतिनिधि महंत सतीशदास साहेब एस के डी वी मिशन ज़िला देवास के ज़िला प्रतिनिधि नंदकिशोर मालवीय ,उपप्रतिनिधि गब्बर मालवीय , परोपकार प्रतिनिधि भंवरलाल मालवीय, युवा प्रतीनीनिधि मोहन परिहार, सलाहकार प्रतिनिधि महंत बालकदास साहेब ,व संत बालकदास साहेब महिला प्रतिनिधि आशा धनदास कबीरपंथी, आरती लोधी ,देवास तह. प्रतिनिधि दिलीप सिंह यादव, उप प्रतिनिधि बद्रीलाल मारसाब, सोनकच्छ तहसील प्रतिनिधि देवकरण साहेब,तह. सलाहकार प्रतिनिधि महंत जगन्नाथ साहेब, हाट्पिप्लीया तहसील प्रतिनिधि विमलसाब, बागली तहसील प्रतिनिधि राधेश्याम सवनेर, ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वल करकार्यक्रमका शुभारंभ किया । सर्व प्रथम सत्यनाम धुन की प्रस्तुति आकाशवाणी दूरदर्शन गायक करणसिंह पोरवाल एस धर्मदास कबीरपंथी शाजापुर ने दी। पश्चात महंत सतीशदास साहेब महंत बालकदास साहेब ने एस के डी वी मिशन के उद्येश्य को उपस्थित साधु संगत को बताया पंथ श्री हुज़ूर उदितमुनिनाम साहेब के द्वारा स्थापित एस के डी वी मिशन से जुड़कर सद्गुरू कबीर साहेब अमर संदेश जीव दया, और आतम पूजा के मिशन को आगे बड़ा सकते है महंत निर्मलदास बड़वानी महंत जगन्नाथ साहेब महंत मनोहर दास साहेब महंत रतनदास साहेब महंत राधाकिशन सोलंकी ने सद्गुरू कबीर साहेब के प्रगट उत्सव पर प्रवचन दिए और बताया की सद्गुरू कबीर के इस पावन पंथ से जुड़कर अपने जीवन को निडर होकर इस भवसागर को पार कर सकते है संत समागम समारोह में सद्गुरू कबीर गायक पद्मश्री भेरुसिंह चौहान ,कालुराम बामनिया,रामचंद्र गांगोलिया, बद्रीलाल मालवीय व सुमित्रा देवी एवं अन्य भजन गायको द्वारा पूरी रात्रि सद्गुरू कबीर साहेब के भजन प्रस्तुत किए, । भा ज पा के वरिष्ठ नेता मनोहरलाल मंडलोई, जनपद सदस्य चिंतामन पटेल, डॉ पवन चिल्लोरिया, पूर्व प्रोपेसर भगीरथ सिंह मालवीय, नंदकिशोर पोरवाल, प्रहलाद साहेब,उज्जैन सहित कई गणमान्य जन, एवं कबीर साहेब के अनुयाई उपस्थित थे । भोजन भंडारा शाम 6 बजे से देर रात्रि तक चलता रहा ,महंत साहेब के द्वारा पान परवाना, वितरित किया गया ।संत समागम समारोह में मानसिह यादव साहेब राधागंज, कलुराम बामनिया, रामचंद्र गागरोलिया, बद्रीलाल मालवीय व सुमित्रा देवी सहित कई गायकों ने पूरी रात्रि सद्गुरू कबीर साहेब के भजन सुनाये । भा ज पा के वरिष्ठ नेता मनोहरलाल मंडलोई ,जनपद सदस्य चिंतामन पटेल, डा पवन चिल्लोरिया, पूर्व प्रोपेसर भगीरथ सिंह मालवीय, नंदकिशोर पोरवाल , प्रहलाद साहेब उज्जैन, समाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार शाहबुद्दीन मंसूरी व गणमान्य उपस्थित रहें। भोजन भंडारा शाम 6 बजे से देर रात्रि तक चलता रहा महंत साहेब के द्वारा पान परवाना वितरित किया गया, 16 जून को सुबह 6 बजे संत महंत साहेब का बिदाई समारोह आयोजित किया गया ।सद्गुरू कबीर प्रगटोत्सव व संत समागम समारोह एस के डी वी मिशन ज़िला देवास के सलाहकार प्रतिनिधि मंहत बालकदास साहेब की सलाह में एस के डी वी मिशन ज़िला देवास की पूरी टिम की कड़ी मेहनत से आयोजित हुआ मानसिह यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट दशर्थसिंह सोलंकी ने किया और आभार एस के डी वी मिशन ज़िला देवास ने माना । प्रगटोत्सव एवं संत समागम समारोह हर्षाेल्लाह उसके साथ संपन्न हुआ।

0 Comments