Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित,,

जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित,,
देवास, 21 जून 2026/  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला मुख्यालय देवास सहित सम्पूर्ण जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गये। देवास में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में  गणेश मंदिर के सामने चौपाटी स्‍थल पर आयोजित हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारिगण, सामाजिक संगठनों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ योग किया गया। जिला स्ततरीय कार्यक्रम में  योग का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इस दौरान नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री राजेश यादव, श्री भैरूलाल अटारिया, सहित अन्य् जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह , पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित अन्य जिलाधिकारी/कर्मचारी, सामाजिक संगठन, पत्रकार, स्कू्ली बच्चे एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे। जिले के विकासखण्डों में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में   योग दिवस मनाया गया।

  सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि योग प्रकृति का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। योग भारत की अत्यंत प्राचीन एवं गौरवशाली विद्या है, जो हमारे मन, शरीर और आत्मा को शुद्धता एवं संतुलन प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है।। सांसद श्री सोलंकी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालकर हम स्वयं को स्वस्थ, निरोग एवं ऊर्जावान बना सकते हैं। 
      कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्साह एवं उमंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं तथा प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम कर स्वयं को स्वस्थ और निरोग रखें।
योग को दिनचर्या में शामिल करने के लाभ

    योग करने के कई फायदे हैं। योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है। योग जीवन जीने की कला सिखाता है। योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम करता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। यदि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, मरोड़ और खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...