Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ महेश नवमी महोत्सव का शुभारंभ

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ महेश नवमी महोत्सव का शुभारंभ
देवास। माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मूंदड़ा ने बताया कि सात दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का शुभारंभ भेरूगढ़ स्थित राम मंदिर में भगवान उमा महेश की पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश डागा, जिला महामंत्री प्रकाश मंत्री, देवास के अध्यक्ष दिनेश एम भूतड़ा, युवा संगठन के अध्यक्ष नितिन चांडक, माहेश्वरी महिला संगठन की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य रंजना परवाल, देवास अध्यक्ष अनीता मंत्री एवं सखी संगठन अध्यक्ष अलका भूतड़ा मंच पर उपस्थित थी। सभी अतिथियों एवं सभी वरिष्ठ जनों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। महेश वंदना की प्रस्तुति शशि चांडक, मीनाक्षी डागा, हर्षिता भूतड़ा, रितिका परवाल, श्वेता लाठी ने दी। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत करने की बात कही एवं महेश नवमी को अपने अपने घरों पर दीपक एवं विद्युत सज्जा करने पर जोर दिया तथा जिला सभा द्वारा महेश नवमी पर कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है उस पर विस्तृत चर्चा की। इसके पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम का संचालन रितु थेपड़िया ने किया तथा आभार सचिव रेखा लाठी द्वारा माना गया। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा तंबोला खेल गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...