Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विश्व योग दिवस पर 'एक पेड़ योग के नाम' पहल, पर्यावरण का संदेश

विश्व योग दिवस पर 'एक पेड़ योग के नाम' पहल, पर्यावरण का संदेश
देवास 21 जून 2026: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश 12वाँ विश्व योग दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में देवास में 'योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है' के संदेश के साथ 'एक पेड़ योग दिवस के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल द्वारा धरती की हरियाली के लिए पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद रितु सवनेर के साथ महिला शक्ति की सदस्यों जयश्री चौधरी, सुधा गुप्ता, नयन बाला जैन, प्रभा वर्मा, कुसुम लता, मधु दुमिर, सुमित गुप्ता, ज्योति दुबे, अमरजीत कौर एवं सोभा वर्मा ने योगाभ्यास के साथ पौधरोपण में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में 'स्वस्थ जीवन के लिए योग, स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधरोपण' का संदेश दिया गया। पार्षद रितु सवनेर ने सभी नागरिकों से प्रमुख शुभ अवसरों पर पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वाहन किया। 
यह आयोजन योग और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...