ऑक्सीजन पार्क में जन्मदिन पर हुआ बृहद पौधारोपण"
देवास/ पुणे: पुनावले क्षेत्र में विकसित हो रहे ऑक्सीजन पार्क में जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के नेतृत्व में बृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों एवं परिवारों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ऑक्सीजन पार्क के राव राठौर, संतोष राठौर, निहाँस पटेल, आशा पटेल, राजाभाऊ कसपटे, देवानंद चिलबिले, उद्धव शेठ कोंडामंगले, ए. टी. पाटिल, विनायक सोमनाथ तूप साखरे, निशिकांत सावरकर, जगन्नाथ परळकर, भालचंद्र माने, अरुण निकम सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की।
बुद्धसेन पटेल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।

0 Comments