वनकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में वन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
देवास। म.प्र. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण निनामा के नेतृत्व में वन कर्मचारियों पर हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया कि 13 जून को वन परिक्षेत्र जिनवानी की बीट कमलापुर के वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर समीप के ग्राम भील आमला एवं अन्य ग्राम के अतिक्रमणकारियों द्वारा घेराबंदी कर हमला कर दिया जिसमें कई वन कर्मी घायल हो गए। वन कर्मचारी संघ द्वारा मांग की गई कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन पर रासुका की कार्यवाही की जाए साथ ही घायल कर्मियों का इलाज का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाए। इस अवसर पर पूर्व प्रांताध्यक्ष निर्मल कुमार तिवारी, पेंशनर संघ अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी, संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, प्रांतीय महामंत्री हेमराज गोखल, शिवप्रतापसिंह , दिनेश बनेउिया, राजेन्द्रसिंह ठाकुर, राजेन्द्रसिंह चूण्डावत, प्रेम भिलाला, चंदन मंडलोई, संतोष मंडलोई, दिनेश मोदी सहित जिले से सैकड़ों वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments