Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री शिव राज्याभिषेक दिवस पर माल्यार्पण संपन्न

श्री शिव राज्याभिषेक दिवस पर माल्यार्पण संपन्न
देवास। श्री शिव राज्याभिषेक समिति देवास के द्वारा स्थानीय शिवाजी पार्क स्थित शिवाजी प्रतिमा पर श्री शिवाजी महाराज के 353 वे राज्याभिषेक दिवस पर माल्यार्पण किया गया।  कार्यक्रम में देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं इतिहासकार दिलीप सिंह जाधव, अजीत भल्ला, विकास सांगते, शंभू अग्रवाल, कीर्ति चव्हाण, मनीष पारीक, बबलू मीठे, मराठा समाज के वरिष्ठ सदस्य अशोक जाधव, श्री भंवर, संग्राम सिंह गाडगे, विक्रम आप्टे, कुमार जाधव, दीपक बोरोले, सुरेश चव्हाण, रमन देशमुख, महिला मंडल में शालिनी चव्हाण, उज्जवला, साधना काले, सरोज भंवर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर संसद श्री सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहां कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के द्वारा प्रशस्त किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्य कर राष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं। श्री सोलंकी ने शिवाजी महाराज द्वारा किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं इतिहासकार दिलीप सिंह जाधव ने भी शिवाजी महाराज के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीराज जाधव ने किया एवं आभार शालिनी चव्हाण ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...