Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याणक ट्रस्ट, देवास की राज्य स्तरीय वार्षिक महासभा एवं विचार-विमर्श बैठक संपन्न

श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याणक ट्रस्ट, देवास की राज्य स्तरीय वार्षिक महासभा एवं विचार-विमर्श बैठक संपन्न
देवास। श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याणक ट्रस्ट, देवास के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय वार्षिक महासभा एवं महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाजजन, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। महासभा का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, समाज की वर्तमान चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना तथा आगामी कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना रहा। महासभा का विधिवत शुभारंभ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देवनारायण शर्मा देवास वाले की और से भगवान विश्वकर्मा की कथा एवं आरती के पश्चात किया गया।  इसके पश्चात ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का भगवा वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया। महासभा में ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद कारपेंटर, केंद्रीय समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कपिल शर्मा, शाजापुर समिति अध्यक्ष राजेंद्र कारपेंटर, विश्वकर्मा प्रशाल शाजापुर के अध्यक्ष शांतिलाल विश्वकर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी शिवनारायण विश्वकर्मा, पूर्व सचिव राजेंद्र मकवाना, जांगिड़ ब्राह्मण महासभा देवास के अध्यक्ष राकेश जांगिड़ एवं प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन हेमंत वर्मा ने किया। केंद्रीय समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा ने संगठन की मजबूती एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर बल देते हुए ट्रस्ट के विधिवत गठन और पंजीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की। शाजापुर समिति अध्यक्ष राजेंद्र कारपेंटर ने ट्रस्ट को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए समाजजनों से आपसी भ्रांतियों से दूर रहकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ समाजसेवी शिवनारायण विश्वकर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि समाजजन ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और सभी को मतभेदों के बावजूद मनभेद से बचते हुए समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उनके विचारों को उपस्थित समाजजनों ने सराहा। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद कारपेंटर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, वैचारिक एकता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को आवश्यक बताया। उन्होंने घोषणा की कि युवाओं के मार्गदर्शन के लिए शीघ्र ही एक विशेष कैरियर गाइडेंस सेल स्थापित की जाएगी। साथ ही देवास में सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन एवं छात्रावास निर्माण की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने तथा ट्रस्ट निधि का पारदर्शी उपयोग समाजहित में करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश कारपेंटर ने सभी अतिथियों, समाजजनों, महिला मंडल, युवा विंग एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों एवं महाप्रसादी के साथ महासभा का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...