Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लॉयर्स एंड ज्यूडिशयरी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

लॉयर्स एंड ज्यूडिशयरी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

देवास। लॉयर्स एंड ज्यूडिशयरी बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन 20 जून को कुशाभाऊ ठाकरे बैडमिंटन हॉल पर संपन्न हुआ। जिसमे वरिष्ठ अभिभाषक जी एम ख़ान, लियाक़त अली, प्रकाश शर्मा, रघुवीर यार्दी, आनंद अधिकारी, संजीव आचार्य,नीलिमा राय, अमरबाला सरोज मंचासीन रहे। प्रतियोगिता के आयोजक रहे एड अच्युत मालाकार व एड संजय शर्मा द्वारा सर्वप्रथम अतिथियो का स्वागत किया गया व उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान की गए। आयोजक द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में जिले न्यायालय परिसर के करीब 70 से 80 मेंबर्स ने बढचढ प्रतियोगिता में भाग लिया व इस प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन रोहित गुप्ता बैडमिंटन अकैडमी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत शर्मा एवं आभार अच्युत मालाकार ने माना।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -
पुरुष डबल्स वर्ग में विजेता अच्युत मालाकार एवं संजय शर्मा उपविजेता अजय शास्त्री एवं चंद्रपाल सिंह राठौड़,महिला डबल्स वर्ग में विजेता नित्या प्रशाद एवं नेहा द्विवेदीव उपविजेता रश्मि चौहान एवं ममता अहीरवार,महिला डबल्स 40$ विजेता मीना राव एवं जयंती पौराणिक उपविजेता विजयलक्ष्मी अग्रवाल एवं ममता सोनू की जोड़ी रही।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...