सिलिकॉन वैली में मध्य प्रदेश की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन, मिल्पिटास में MPDC-GYEF का सांस्कृतिक समागम
देवास:मध्य प्रदेश की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति और गौरवशाली विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन सिलिकॉन वैली के मिल्पिटास शहर में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया गया।
इस आयोजन की विशेष पहचान मध्य प्रदेश देसी कनेक्ट (MPDC) रही, जिसने मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन ग्लोबल यूथ एम्पावरमेंट फाउंडेशन (GYEF) के दीपक छाबड़ा के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से जुड़े प्रवासी भारतीयों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए MPDC के इस प्रयास को अपना पूरा समर्थन दिया और उपस्थित लोगों ने अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पं. गौतम काले जी तथा बॉलीवुड अभिनेता, हास्य कलाकार एवं स्टैंडअप कॉमेडियन राजीव नेमा जी की गरिमामयी उपस्थिति से हुई। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और आयोजन को सांस्कृतिक महत्व प्रदान किया।
MPDC के मेघा नायक, मधुर अग्रवाल और गौरव जैन के नेतृत्व में तथा volunteers के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच मध्य प्रदेश की कला, परंपरा और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और मध्य प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना था।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

0 Comments