Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आपदा के समय प्रशिक्षित “आपदा मित्र” प्रशासन और आमजन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी –कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह----कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में 07 दिवसीय “आपदा मित्र कार्यशाला’’ का हुआ शुभारंभ

आपदा के समय प्रशिक्षित “आपदा मित्र” प्रशासन और आमजन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी –कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह
----
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में 07 दिवसीय “आपदा मित्र कार्यशाला’’ का हुआ शुभारंभ 
       देवास, 28 जुलाई 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने एवं सामुदायिक आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत आपदा मित्र योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला सेनानी होमगार्ड, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा द्वारा आयोजित 07 दिवसीय आपदा मित्र कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। आपदा मित्र कार्यशाला में जिला सेनानी होमगार्ड, कम्पनी कमाण्डर, प्लाटून कमाण्डर, एसडीईआरएफ टीम, विषय विशेषज्ञ एवं जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 100 आपदा मित्र स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही । 
       कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित आपदा मित्र प्रशासन और आमजन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होंगे, जो ना केवल राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करते हैं बल्कि समाज में आपदा के प्रति जागरुकता बढाने और समय पर लोगों को सुरक्षित करने मे भी अहम भूमिका निभाएंगे। संकट के समय किया गया एक छोटा सा प्रयास और त्वरित सहायता लोगों के जीवन बचाने के साथ-साथ जन धन की हानि को भी कम करती है। यह प्रशिक्षण केवल तकनीकी दक्षता प्रदान करने तक सीमित नहीं है बल्कि सेवाभाव, संवेदनशीलता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करता है। आगामी सिंहस्थ 2028 का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार हो रहे आपदा मित्र विशाल जनसमूह के बीच भीड़ प्रबंधन, भगदड़ जैसी आपात स्थितियों, प्रथमोपचार तथा अन्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में भी प्रशासन के सशक्त सहयोगी होंगे।
       जिला सेनानी होमगार्ड देवास श्री राजेश कुमार जैन ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य, महत्व, प्रशिक्षण सामग्री एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेषों के बारे में बताया गया। देवास जिले में आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सुदृढ़ सक्षम एवं जनभागीदारी आधारित बनाने की दिशा में “आपदा मित्र योजना” एक दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि 07 दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव Search & Rescue प्राथमिक उपचार अग्नि, सुरक्षा, भीड नियंत्रण, रासायनिक दुर्घटनाओं, जल, एवं सड़क दुर्घटनाओं में बचाव आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यशाला  प्रशिक्षित  स्वयंसेवकों की ऐसी टीम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है जो आपदा की प्रत्येक चुनौती में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...