Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

100 सीटों के साथ एडमिशन प्रारंभ – अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी बना विद्यार्थियों की पहली पसंद

100 सीटों के साथ एडमिशन प्रारंभ – अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी बना विद्यार्थियों की पहली पसंद
देवास। मध्यप्रदेश के अग्रणी होम्योपैथिक शिक्षण संस्थानों में शामिल अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, देवास में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए BHMS प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) से मान्यता प्राप्त एवं अमलतास विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं तथा अनुभवी फैकल्टी के बल पर प्रदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है। संस्थान में 100 सीटों पर प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
संस्थान के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि अमलतास समूह का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे दक्ष, संवेदनशील एवं नैतिक चिकित्सकों का निर्माण करना है जो समाज को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना तथा क्लिनिकल प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।
संस्थान के प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाएँ, डिजिटल क्लासरूम, उन्नत पुस्तकालय, स्किल लैब, संलग्न शिक्षण चिकित्सालय तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित क्लिनिकल प्रशिक्षण की उत्कृष्ट व्यवस्था उपलब्ध है। शोध गतिविधियों, सेमिनार, कार्यशालाओं एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को एक कुशल एवं सक्षम होम्योपैथिक चिकित्सक बनने के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने NEET (UG) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी को अपनी प्राथमिकता देकर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएँ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...