Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

त्वरित समाधान से ही रुकेगा अपराध और बनेगा पुलिस पर विश्वास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत,, कुल 120 जिलेवासियों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही 64 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया

त्वरित समाधान से ही रुकेगा अपराध और बनेगा पुलिस पर विश्वास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत,,
 कुल 120 जिलेवासियों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही 64 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया 

देवास 28 जुलाई 2026 : जिला पुलिस द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में आज आमजनों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं। 
विकेंद्रीकृत जन सुनवाई - में जिला पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक मंगलवार के दिन आयोजित जन सुनवाई में कुल 120 जिलेवासियों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही 64 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कर प्रतिवेदन थानों द्वारा 07 दिवस के भीतर आगामी जनसुनवाई से पहले प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
प्रत्येक थाने में आयोजित जनसुनवाई में प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत ध्यानपूर्वक सुनी गई। साथ ही इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जनसुनवाई की प्रत्येक शिकायत का निराकरण 07 दिवस में किया जाए। अगली जनसुनवाई में पूर्व में प्राप्त समस्त शिकायतों के प्रतिवेदनों की समीक्षा भी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई जन-समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण का प्रमुख साधन है। इसमें समस्त राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति शिकायतों को समग्र रूप से समझने में सहायक होगी। वहीं समयबद्ध 07 दिवसीय निराकरण प्रक्रिया जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाएगी।
पुलिस कप्तान के अनुसार शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निराकरण नहीं होने के चलते कई बार गंभीर अपराध घटित होते हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाया गया है, जिससे आगामी दिनों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की पूर्ण उम्मीद है।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...