Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस की युवा स्वाभिमान साइक्लोथान यात्रा 14 जुलाई को देवास में,,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं सायकल से, इंदौर से भोपाल की दूरी तय करेंगे

कांग्रेस की युवा स्वाभिमान साइक्लोथान यात्रा 14 जुलाई को देवास में,,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं सायकल से, इंदौर से भोपाल की दूरी तय करेंगे
देवास। देश में लगातार पेपर लीक की घटनाओं, बेकसूर युवाओं की आत्महत्याओं और भर्ती घोटालों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 14 से 15 जुलाई को 'युवा स्वाभिमान जेन-झेड साइक्लोथॉन' निकाली जा रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि यह साइकिल यात्रा, इंदौर से शुरू होकर 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी, जिसका उद्देश्य लगातार हो रहे पेपर लीक प्रकरणों पर युवाओं को जागरूक करना व सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है। उक्त यात्रा 14 जुलाई को देवास से होकर गुजरेगी। यात्रा की विस्तृत योजना एवं तैयारियों को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक, अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर, आज सम्पन्न हुई। श्री गौतम द्वारा कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा कर, रैली को सफल बनाने हेतु जवाबदारियां व दायित्व सौंपे गए। बैठक को वरिष्ठ नेता शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा, जाहिद पठान, सुजीत सांगते, मनोज हेतावल, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह गौड़, रोशन रायकवार, इशान राणा, कल्याण सिंह पंवार, नीरज नागर, कुलदीप परिहार, भूपेश चौधरी, मंजीत ठाकुर, दिग्विजय सिंह झाला, डॉ.मंसूर शेख, शाहजी हाशमी, सलमान बेग, प्रहलाद मिस्त्री, विकास बारोड़ आदि ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह गौड़, गोवर्धन देसाई,कमल मुकाती, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, मनोज सांगते, कल्लू भाई राष्ट्रीय, डेनी पहलवान, कालू सिंह राजपूत, आरिफ मेव, मोहित शर्मा, विमल चौधरी, महेंद्र धारू, दीपेश हरोडे, तौसिफ पठान, अभिषेक चौहान, अरूण बराया, प्रथम सिंह पंवार, कमलेश गुप्ता, यशवंत कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...