Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एक्ट ईव फाउंडेशन की पहल : दो सरकारी स्कूलों के 150+ बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री,,जन्मदिन और पुण्यतिथि पर बच्चों के चेहरे पर लौटी खुशी

एक्ट ईव फाउंडेशन की पहल : दो सरकारी स्कूलों के 150+ बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री,,
जन्मदिन और पुण्यतिथि पर बच्चों के चेहरे पर लौटी खुशी
देवास, 28 जुलाई 2026 : शहर की सामाजिक संस्था *एक्ट ईव फाउंडेशन* की पहल पर दो सरकारी स्कूलों के 150 से अधिक बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई। संस्था के अध्यक्ष *श्री मोहन वर्मा* और सचिव *श्री किशोर असनानी* ने बताया कि इसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

विकास नगर प्राथमिक शाला में जन्मदिन पर बच्चों संग खुशियां बांटी
विकास नगर स्थित प्राथमिक शाला में समाजसेवी श्री अशोक राजपूत की बहू श्रीमती सोनम राजपूत ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों को अपनी ओर से कापियां, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर और वॉटर बॉटल भेंट की। जरूरी सामग्री पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। वहीं वंचित वर्ग के बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर राजपूत परिवार भी गौरवान्वित महसूस किया।

कार्यक्रम में बीआरसी श्री किशोर वर्मा, श्री दिनेश जिनवाल, श्री आलेख वर्मा, श्री अमल बेरा, श्रीमती काकोली बेरा, श्री अशोक शर्मा, श्रीमती उत्तरा कोमकली, श्रीमती साधना गहलोत, श्रीमती ज्योति सोलंकी, श्रीमती उर्मिला जिनवाल, श्री अशोक राजपूत, श्रीमती रजनी राजपूत, श्री निखिल राजपूत तथा सुश्री जाह्नवी राजपूत उपस्थित रहे।

छापरी स्कूल में दिवंगत विकास जायसवाल की स्मृति में वितरण 
इसी तरह क्षिप्रा संकुल के ग्राम छापरी के सरकारी स्कूल में भी 70 से अधिक बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। शहर के दिवंगत व्यवसायी स्व. श्री विकास जायसवाल की जन्म जयंती पर उनकी स्मृति में श्री रितेश तलरेजा, श्री विपुल चौहान मित्र मंडल की ओर से बच्चों को कापियां, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर और वॉटर बॉटल भेंट की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। 
इस अवसर पर स्व. श्री विकास जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक कार्यों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में श्री तरुण जायसवाल, श्री जितेन्द्र जायसवाल, श्री रितेश तलरेजा, श्री विपुल चौहान, श्री आलेख वर्मा, श्री भानु प्रताप सिंह राणा, श्री सलाहुद्दीन पठान, श्रीमती ममता मालवीय, श्रीमती ममता सोलंकी, श्री प्रेमनारायण चौधरी, श्रीमती आशा बड़गोतिया, श्री हरनाम अच्छाले, श्री राजेश चौहान, श्री रमाशंकर सोनी तथा जनशिक्षक श्री अरुण मिश्रा उपस्थित रहे।
एक्ट ईव फाउंडेशन ने कहा कि इस तरह के सहयोग से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और समाज में सेवा का संदेश भी जाता है।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...