Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेफ क्लिक–2.0" अभियान के 13वें दिवस देवास पुलिस ने लौटाई सैकड़ो परिवारों की मुस्कान,,साइबर सेल द्वारा लगभग ₹ 36 लाख मूल्य के 210 गुम मोबाइल खोजकर वास्तविक स्वामियों को किए सुपुर्द,,2600 फर्जी मोबाईल नम्बर कराये ब्लॉक, 760 आवेदकों की साइबर फ्रॉड में गई ₹ 3.06 करोड़ की राशि कराई वापस,,

"सेफ क्लिक–2.0" अभियान के 13वें दिवस देवास पुलिस ने लौटाई सैकड़ो परिवारों की मुस्कान,,
साइबर सेल द्वारा लगभग ₹ 36 लाख मूल्य के 210 गुम मोबाइल खोजकर वास्तविक स्वामियों को किए सुपुर्द,,
2600 फर्जी मोबाईल नम्बर कराये ब्लॉक, 760 आवेदकों की साइबर फ्रॉड में गई ₹ 3.06 करोड़ की राशि कराई वापस,,
देवास: [शकील कादरी] पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK–2.0” का आयोजन दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है । अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार (Cyber Hygiene) को बढ़ावा देना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित रिपोर्टिंग के लिए प्रेरित करना है। वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं तथा आम नागरिक ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, OTP एवं KYC फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, साइबर बुलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों का शिकार हो रहे हैं। इन अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल फोन केवल एक संचार उपकरण नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की पहचान, आजीविका, शिक्षा, वित्तीय लेन-देन एवं व्यक्तिगत जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में गुम हुए मोबाइल की बरामदगी केवल एक संपत्ति की वापसी नहीं, बल्कि नागरिकों के विश्वास, सुरक्षा एवं पुलिस के प्रति भरोसे की पुनर्स्थापना भी है।

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गहलोद के नेतृत्व में देवास पुलिस द्वारा अपनाई गई "Prevention with Precision" की कार्यप्रणाली के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम, तकनीक आधारित अनुसंधान तथा नागरिकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है । इसी रणनीतिक सोच के अनुरूप संचालित "सेफ क्लिक–2.0" अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं जनजागरूकता के साथ-साथ गुम मोबाइलों की प्रभावी खोज एवं सुपुर्दगी की कार्यवाही भी निरंतर की जा रही है।

"सेफ क्लिक–2.0" अभियान के 13वें दिवस पर 210 मोबाईल फोन उनके स्वामियों को लौटाये वापसः
सायबर सेल देवास को लगातार प्राप्त हो रहे मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम  के मार्गदर्शन में सायबर सेल देवास द्वारा गुमे हुये कुल 210 मोबाइल कीमती लगभग ₹ 36 लाख के खोजे गये हैं । सभी गुम हुए मोबाइल को "सेफ क्लिक–2.0" अभियान के 13वें दिवस पर दिनांक 06.07.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम देवास में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये गए । साथ ही सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध मे जनता को जागरुक किया गया । मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने अपनी खोई हुई संपत्ति वापस पाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा देवास पुलिस की संवेदनशील,त्वरित एवं तकनीक-सक्षम कार्यप्रणाली की सराहना की। उक्त मोबाईल फोन को गुजरात,महाराष्ट्र, राजस्थान,छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल,बिहार, उत्तरप्रदेश,तेलंगाना सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलो से ढुंढकर पुनः आवेदको को लौटाये गये है ।
नागरिकों को "सेफ क्लिक–2.0" अभियान के अंतर्गत डिजिटल अरेस्ट, निवेश संबंधी साइबर ठगी, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, OTP एवं KYC धोखाधड़ी, QR कोड स्कैम, APK फाइल, फर्जी लिंक तथा सोशल मीडिया हैकिंग जैसे उभरते साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी भी दी गई। साथ ही यह समझाया गया कि साइबर अपराध की स्थिति में गोल्डन ऑवर के भीतर 1930 पर शिकायत दर्ज कराना आर्थिक क्षति को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

*उल्लेखनीय उपलब्धिः*-
 "ऑपरेशन साइबर" के तहत जिला साइबर सेल ने वर्ष 2025-26 में लगभग ₹ 1.40 करोड़ की राशि के कुल 875 गुमे हुये मोबाइल फोन को खोजकर,उनके स्वामियों को वापस लौटाये गये है । देवास जिले में साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का नया आधार तैयार जाकर, समय पर प्राप्त शिकायतों पर प्रशिक्षित "साइबर मित्र" एवं जिला साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 760 पीड़ितों को लगभग ₹ 3.06 करोड़ की साइबर ठगी की राशि वापस दिलाई गई, जबकि 240 नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर अपराधों का शिकार होने से सुरक्षित बचाया गया। साथ ही सायबर ठगी में उपयोग करने वाले फर्जी 2600 से अधिक मोबाइल नंबरों, जिनके माध्यम से सायबर फ्रॉड किया गया है या सायबर फ्रॉड करने का प्रयास किया गया है उन नंबरों को चिन्हित कर सायबर सेल के माध्यम से ब्लॉक कराया गया है । 
देवास पुलिस की अपील
देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, वीडियो कॉल, डिजिटल अरेस्ट की धमकी, फर्जी निवेश योजना, QR कोड, APK फाइल अथवा अज्ञात लिंक पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। मोबाइल गुम होने अथवा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही आपका मोबाईल गुम होने पर सायबर सेल देवास या CEIR Portal पर अपनी शिकायत दर्ज करें । 

देवास पुलिस का विश्वास है कि तकनीक तभी सुरक्षित है, जब नागरिक जागरूक हों। "सेफ क्लिक–2.0" इसी जनभागीदारी आधारित साइबर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक सतत प्रयास है।
सराहनीय योगदानः
उक्त सराहनीय कार्य में सायबर सेल प्रभारी प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,प्रआर सचिन चौहान,मप्रआर गीतिका कानूनगो, मुर्तजा कर्नल,आर युवराज सोलंकी,सोनू कुमार,मआर आरती सिंह,नैना खान, निशा पाटोरिया,आर राहुल बड़ोले,मोनू राणावत की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...