Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 से अधिक लोगों ने कराई जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को दिया मार्गदर्शन 
देवास। सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था हमारे बढ़ते कदम बाल एवं महिला वेलफेयर सोसायटी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड 12 स्थित भारत माता चौराहे के पास यह शिविर लगा। इसमें उज्जैन के एसएन कृष्णा हाॅस्पिटल के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रशांत अजमेरा व उनकी टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वार्ड सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों के लगभग 150 से अधिक लोग शिविर में पहुंचे। उनका पंजीयन हुआ और स्वास्थ्य की जांच हुई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति नगर निगम रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन भी शिविर में आए। संस्था की अध्यक्ष मोना मालवीय ने बताया कि शिविर में जिन लोगों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं थीं, उनको चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया। जिनको अन्य जांचों की जरूरत थीं, उन्हें वे जांचें बताईं। लोगों ने भी इसकी सराहना की और कहा कि एक ही जगह उनको अपने स्वास्थ्य की जांच का अवसर मिला। इसमें कोई शुल्क भी नहीं लगा और सही जानकारी मिली। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने शिविर का निरीक्षण किया और लोगों से बात की। विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी चर्चा की। संस्था के पदाधिकारियों को अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को लाभ मिलता है। व्यस्ततम जीवन के चलते लोग अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते, इसलिए इस तरह के शिविर में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से सही मार्गदर्शन मिल जाता है। महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन व विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने भी संस्था के पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर पुष्पलता सोनगरा, धर्मेंद्र चंदेल, शेखर चौहान, गुणपाल सिंह पवार , योगेश चौधरी, नेहा श्रीवास्तव, अंकित बैस सहित संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...