Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया महाराष्ट्र समाज का 28वां स्थापना दिवस,, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने लिया समाज सेवा का संकल्प, साहित्यकार ऋचा दीपक कर्पे सम्मानित, गणपति बप्पा की महाआरती में उमड़ा सर्वसमाज

धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया महाराष्ट्र समाज का 28वां स्थापना दिवस,,

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने लिया समाज सेवा का संकल्प, साहित्यकार ऋचा दीपक कर्पे सम्मानित, गणपति बप्पा की महाआरती में उमड़ा सर्वसमाज

देवास। महाराष्ट्र समाज, देवास द्वारा शुक्रवार को समाज का 28वां स्थापना दिवस धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। आनंदपुरा स्थित महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में सुबह धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर शाम तक विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
प्रातःकाल भगवान श्री गणेश के पूजन, सहस्त्रावर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं महाआरती के साथ स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। समाजजनों ने भगवान श्री गणेश से समाज की सुख-समृद्धि, परिवारों के कल्याण तथा राष्ट्र की उन्नति की मंगलकामना की। सायंकालीन सत्र का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्मिता निलिंद म्हाडगुत ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील गोरडे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील गोरडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति चाहे जीवन में कितनी भी ऊंचाइयों तक पहुंच जाए, उसकी वास्तविक पहचान और शक्ति उसके समाज से ही होती है। उन्होंने समाजजनों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने का आह्वान किया। महाराष्ट्र समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कर्पे ने अपने पिछले कार्यकाल में किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक 100 से अधिक कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी तीन वर्षों की योजनाओं से समाज को अवगत कराया। उन्होंने वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं सुझावों के साथ समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह के दौरान मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी से सम्मानित साहित्यकार सुश्री ऋचा दीपक कर्पे को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए महाराष्ट्र समाज के सचिव भूषण अत्रे एवं न्यास मंडल प्रबंधक सदाशिव जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात भगवान श्री गणेश जी की भव्य महाआरती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। महाआरती में महाराष्ट्र समाज के साथ मराठा समाज, सिख समाज, सिंधी समाज, माहेश्वरी समाज सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर सामाजिक सद्भाव एवं एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर साहित्यकार संदीप भटनागर, श्रीमती यशोधरा भटनागर,पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, अमेयकांत, अमित पवार, ख्यात शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली, शिक्षा जगत से अजय सोलंकी, छायाकार अजय मोदी, मल्हारी मार्तंड मंदिर के अशोक जाधव,, विविध संस्थाओं के अशोक सोमानी (माहेश्वरी समाज), संजय सरल (संस्था शब्द सरगम), मांगीलाल विजयवर्गीय (विजयवर्गीय समाज), जगजीत टुटेजा (सिख समाज), गेरुलालजी व्यास (श्री रामदास विचार मंच), अशोक शुक्ला (कान्यकुब्ज समाज) सहित विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में शेखर धोड़पकर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष दीपक कर्पे, सचिव भूषण अत्रे, न्यास मंडल प्रबंधक सदाशिव जोशी, महिला मंडल प्रमुख सौ. दिव्या गोटी, नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी द्वय उदय कस्तूरे एवं अशोक कुलकर्णी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...