Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेंट्रल इंडिया एकेडमी का 29 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नई छात्र समिति गठित

सेंट्रल इंडिया एकेडमी का 29 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नई छात्र समिति गठित

देवास:सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के 29 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया एवं इस अवसर पर छात्र समिति का गठन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री प्रवीण लाहौटी अध्यक्ष, अभिभाषक संघ, सोनकच्छ विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा, प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह द्वारा माॅं सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जिसमें कक्षा 6टी से 12वी तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विद्यालय में सत्र 2026-27 के अंतर्गत छात्र-समिति का गठन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को चार समूहों (हाउस), देवी अहिल्या, रानी पद्मिनी, महाराजा रणजीत सिंह एवं छत्रपति शिवाजी हाउस के अंतर्गत सम्मिलित किया गया। जिसमें कक्षा बारहवीं के छात्र अर्थ दरक हेडबाॅय (सीनियर) एवं कु. वंशिका ठाकुर को हेड गर्ल (सीनियर) और जूनियर हेड बाॅय आरूष जोशी एवं जूनियर हेड गर्ल कु. काव्या देव को चुना गया।
मितुल किटूकले व कु. समीक्षा मेहता को डेप्यूटी हेड बाॅय व हेड गर्ल चुना गया। कार्तिक अकोतिया व कु. दीति शर्मा को सांस्कृतिक सचिव एवं नैवेद्य नागर व कु. श्रद्धा शर्मा को क्रीड़ा सचिव एवं दिव्यम शर्मा व कु. हिमांशी परवल को साहित्य सचिव व आदर्श चैधरी, आरव सिंह एवं कु. चिनी गुप्ता, कु. रागा नांबियार को अनुशासन प्रभारी मनोनीत किया गया। 
इसी तारतम्य में अन्र्तसमूह समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रानी पद्मिनी हाउस ने प्रथम व महाराजा रणजीत सिंह हाउस ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
इसी प्रकार एकल गायन प्रतियोगिता में कु. वंशिका गौतम ने प्रथम व मितुल किटूकले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व कु. रूहानी चैधरी को बेस्ट डाॅंसर के अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने सभी विद्यार्थियों एवं गठित छात्र समिति के सदस्यों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, और आशा व्यक्त की कि सभी मनोनीत सदस्य विद्यालय में होने वाले अन्र्तसमूह (हाउस), सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद आदि कार्यक्रमों में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से निभायेंगे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार महाराजा रणजीत सिंह हाउस के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...