बाबा लक्खी शाह बंजारा जी की 448 वीं जयंती पर जिला चिकित्सालय में फल वितरण एवं स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन
देवास। बाबा लक्खी शाह बंजारा जी की 448 वीं जयंती के पावन अवसर पर आज जिला चिकित्सालय, देवास में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालेंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ युवा मोर्चा द्वारा मरीजों के बीच फल वितरण तथा स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मानव सेवा, समाज सेवा एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना रहा। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज को मानवता का संदेश दिया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वालंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश शर्मा पत्रकार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कपिल सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष लकी सांगते थे
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर एवं बडी संख्या में संगठन के सदस्य एवं,पधिकारी उपस्थित थे अमन परमार अनुराग कृष नितिन कुमार नवीन कुमार पंकज जी आदि उपस्थित थे,
इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्री मयंक नायक मोंटी बंजारा ने कहा कि बाबा लक्खी शाह बंजारा जी के आदर्श हमें सेवा, त्याग और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य आयोजित किया गया।

0 Comments