Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर “समरसता संकल्प अभियान” अंतर्गत जिला कार्यशाला संपन्न

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर “समरसता संकल्प अभियान” अंतर्गत जिला कार्यशाला संपन्न
देवास। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय, देवास में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला प्रभारी रामसिंह सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव एवं विजय सिंह पंवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, भाजपा जिला मंत्री कपिल सिंह पंवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सीहोर जिला प्रभारी मनीष डांगी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री बजरंग लाल बैरवा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री ऋषि सोलंकी एवं अजय चौहान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारायण सोनी, अजय गुनावदिया, राहुल राठौर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री बाबू यादव, सोनू परमार, गणेश अटल, संजय पैमाल, मंगल राधे चौहान, भारत डोंगलिया, ललित वेद, भगवान मालवीय, अखिलेश चौहान, सनी गौसर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर रायसिंह सेंधव कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने और अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...