भगवान सिंह चावड़ा किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
देवास। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की अनुशंसा पर देवास के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा को मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। भगवान सिंह चावड़ा लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहकर किसानों, मजदूरों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री चावड़ा की नियुक्ति पर कांग्रेस संगठन में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं इष्टमित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

0 Comments