देवास। प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज राजानी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। सम्मानित प्रतिभाओं में सर्वप्रथम अंशिका प्रजापति सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने पर एवं बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रपाल सोलंकी रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुधीर पंडित एवं सचिव भरत विजयवर्गीय बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विशाल तिवारी एवं खो खो के राष्ट्रीय खिलाड़ी मिर्जा बेग के जन्मदिन पर सम्मान प्रगति एथलेटिक क्लब एवं देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन एवं खेल विभाग के पदाधिकारीयों द्वारा भी सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत शिवनारायण टांडी, योगेश द्विवेदी, दयाल सिंह, मोहित शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, रागिनी चौहान, निरंजन यादव, जावेद पठान, पवन यादव, पावन पाटिल, धर्मेंद्र भदोरिया, रितेश मालवीय आदि ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज राजानी अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने वाले रोटरी क्लब के पदाधिकारीयों को बहुत-बहुत बधाइयां समाज में निरंतर सेवाभावी रूप से कार्य करने वाले रोटरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुधीर पंडित एवं सचिव भरत विजयवर्गीय बार एसोसिएशन के चंद्रपाल सोलंकी उपाध्यक्ष विशाल तिवारी एवं बिटिया अंशिका प्रजापति के सब इंस्पेक्टर में चयन होने पर बहुत-बहुत बधाइयां दी। अंशिका के पिता किशोर प्रजापति जो कि पुलिस डिपार्टमेंट में कार्यरत है ऐसी प्रतिभाओं को सलाम करता हूं भविष्य में उनकी और तरक्की हो और उन्नति हो ऐसी शुभकामनाएं देते हुए क्लब की उपलब्धियां की जानकारी भी सभी से साझा की। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार राजीव श्रीवास्तव ने माना।

0 Comments