होम्योपैथिक मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
देवास। डॉ. हेनिमन विचार मंच के बैनर तले होम्योपैथिक मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक डॉ. सुरेश शर्मा, संयोजक डॉ. जे.एस. यादव, परामर्श दाता डॉ. अशोक सर्राफ, डॉ. कैलाश नागर, डॉ. योगेन्द्र तकझरे, डॉ. इकबाल, अध्यक्ष डॉ. नवीन कानूनगो, उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र गालोदिया, डॉ. अश्विन दुबे, डॉ. सुनील गोर्डे, सचिव डॉ. लाड़सिंह चावड़ा, सहसचिव डॉ. वंदना चौधरी, डॉ. प्रीतिबाला पाटीदार, डॉ. प्रिया मीणा, कोषाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र कुमावत, प्रचार मंत्री डॉ. कृपालसिंह पंवार, डॉ. पवन नागर को बनाया गया।
साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. मनाली कोठारी, डॉ. उमा परमार्थी, डॉ. वंदना दुबे, डॉ. ज्योति परिहार, डॉ. कामिल खान, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. कृष्णपालसिंह सेंधव, डॉ. तसव्वुर खान, डॉ. रसुल अली, डॉ. महेन्द्र शिवहरे तथा डॉ. हरीश खरे को बनाया गया। डॉ. नवीन कानूनगो द्वारा डॉ. हेनिमन के चित्र पर माल्यार्पण तथा डॉ. सुरेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुरेश शर्मा ने अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को अपने कार्य के प्रति निष्ठा और होम्योपैथी को जन जन तक पहुचाने की शपथ दिलाई। स्वागत भाषण डॉ. नवीन कानूनगो ने दिया। आयुष अधिकारी डॉ. प्रीतिबाला ने होम्योपैथी के बारे में विशेष जानकारी दी साथ ही डॉ. जे.एस.यादव एवं डॉ. कैलाश नागर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन डॉ. धर्मेन्द्र कुमावत ने किया तथा आभार डॉ. प्रीतिबाला ने माना।
0 Comments