"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सरस्वती ज्ञानपीठ स्कूल में हुआ पौधारोपण, बच्चों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देवास: प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत सरस्वती ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में पर्यावरण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल संचालक श्री प्रेमनाथजी तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता श्री बुद्धसेन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे और बच्चों को पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।
पौधारोपण में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सुषमा निगम सहित कमल पवार, राजेंद्र तिवारी, सोनीजी, सोनाली माकवे, कुमुदिनी पाटिल और किरण ढोबले ने भी स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सहभागिता निभाई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गमलों और स्कूल परिसर में पौधे लगाए और उन्हें मां के नाम समर्पित किया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन ने सभी स्कूलों से अपील की कि वे भी इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और लगाए गए वृक्षों का संरक्षण सुनिश्चित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने "पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ" के नारे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

0 Comments