देवास। कालानी बाग स्थित श्रीराम कृष्ण धाम में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार प्रातः भगवान का विधि-विधान से पूजन एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दर्शन किए तथा महाप्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल रहे। इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के संजय धर्मा, विभाग संघ चालक अजय गुप्ता, भाजपा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव में ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, माहेश्वरी समाज, देवास नगर की विभिन्न मंदिर समितियों के सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ शामिल हुए। देवास जीले के भाजपा के विभिन्न में पदाधिकारीगण एंव जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे ।इसके अलावा शहर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने भगवान के दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई तथा भोजन प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

0 Comments