एक पौधा कलाम के नाम"के तहत देवास में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजली
देवास। देवास शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मिसाइल मैन और भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में डॉ. कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ख़िराजे-अक़ीदत पेश की गई। साथ ही "एक पौधा कलाम के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ॰ एपीजे अब्दुल कलाम साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम जी अपने संबोधन कहा की सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं,सपने वो होते हैं जो तुम्हें सोने नहीं देते
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी जी ने बताया की गरीब परिवार से उठकर राष्ट्रपति पद तक केस कैसे पहुंचे कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन कहा कि "सपने देखो, उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करो" और "असफलता से सीखो" डॉ. कलाम के प्रेरणादायक विचारों को युवाओं तक पहुंचाने की अपील की अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिद शेख गोलू हाजी ने उनके द्वारा निर्माण किए गए मिसाइलों पर अपने विचारों को रखा कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हरीश गजधर ने किया आभार सलमान बेग ने माना इस अवसर पर रोशन रायकवाल,सुधीर शर्मा, रुस्तम पठान,हाजी मुदस्सर अली, कुद्दूस शेख, सहाजी हाशमी,बाबूलाल भाट, तोसीफ पठान, राजेश देवड़ा, प्रतीक,रईस अली कप्तान,आसिफ कव्वाल,समीर काजी,सोहेल अली अली, यशवंत,आदि साथी मौजूद रहे।
"अल्पसंख्यक कांग्रेस देवास शहर की जनता से अपील की गई कि वे अपने घर, आंगन या बगीचे में "एक पौधा कलाम के नाम" लगाकर डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।"

0 Comments