देवास। मध्य प्रदेश शासन के ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा श्रम मंत्री प्रहलादसिंह पटेल का उज्जैन से शिप्रा जाते समय देवास जिले के ग्राम बांगर में श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने गर्मजोशी के साथ सम्मान किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य लोकेश विजयवर्गीय, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़, नारायण सिंह राघौगढ़ लोधी, भारतीय जनता निर्माण श्रमिक संघ के प्रदेश महामंत्री माखन सिंह धाकड़, अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश पटेल, रमेश पटेल, समाजसेवी श्रीराम कुमावत, महेंद्र लोधी, विनोद पटेल गुरुजी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने मंत्री श्री पटेल का चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय सम्मान किया। स्वागत के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने मंत्री श्री पटेल का अभिनंदन करते हुए प्रदेश के विकास एवं श्रमिक कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की।

0 Comments