देवास। भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री/म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मालवा क्षेत्र के भजन गायक बदरीलाल मालवीय ्श्रीमती सुमित्रा देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सिलाई कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुनिल कुमार माहेश्वरी भी उपस्थित थे। बड़ी आतमियता के साथ सुमधुर भजन गायिकी व संतो की वाणी के गायन और वादन का सांस्कृतिक जैसे उल्लेखनीय कार्य करने पर भजन गायक मालवीय दंपती का मुंह मीठा कर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर मालवीय ने कला के क्षेत्र में शासन स्तर पर सरकार से कलाकारों के हित में सकारात्मक कार्य करने का निवेदन भी किया, इस पर श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा कलाकारों के हितार्थ हेतु कटिबद्ध हैं।

0 Comments