Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्‍वच्छ एवं हरित विद्यालय को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया

स्‍वच्छ एवं हरित विद्यालय को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया
देवास 25 जुलाई 2026/ स्वच्छ एवं हरित विद्यालय के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारीयों को एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाग्रह में दिया गया। यह प्रशिक्षण यूनिसेफ मध्यप्रदेश एवं म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के स्कूलों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान श्री पराग मेंडके ने देवास जिले की सभी शालाओं में जल स्वच्छता, साफ-सफाई कार्यों और 'वॉश ऑन व्हील्स' अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने स्कूलों में होने वाले सिविल वर्क, लघु मरम्मत और कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कार्यशाला में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन के मुख्य घटकों और मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्कूलों में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 'चाइल्ड कैबिनेट' और पर्यावरण संरक्षण के लिए 'इको क्लब फॉर मिशन लाइफ' के गठन व संचालन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्कूल स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को जागरूक किया गया।

प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जल गुणवत्ता और उसके परीक्षण के तरीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण का सफल संचालन श्री यासिन खान एवं श्री गोपाल गुप्ता द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से सलाहकार श्री अतुल त्रिवेदी, वॉश विशेषज्ञ श्रीमती अनन्या घोसाल, वॉश आफिसर श्री नरेन्द्र चौहान, श्री पराग मेंडके, युनिसेफ भोपाल श्री शाश्वत नायक, प्रोफेसर श्री विवेक भट्ट एवं जिला शिक्षा अधिकारी देवास श्री राजीव सूर्यवंशी, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री विवेक कुमार, विकासखण्डों के बीईओं, जनपद शिक्षा केंद्रो के बीआरसीसी, बीएसी, सीएसी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...