सिटी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा आस्था परमार चीन के लिए रवाना
देवास: सिटी कॉन्वेंट स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा आस्था परमार आज जंप रोप चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु चीन के लिए रवाना हुईं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
विद्यालय की हेड गर्ल सभी हाउस कैप्टन्स एवं स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने आस्था परमार का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उनकी सफलता की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सर ने आस्था की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन एवं सम्मान स्वरूप एक चेक राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि आस्था ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, शहर एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय परिवार ने आस्था परमार को आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "हमें आप पर गर्व है। हम आपकी शानदार सफलता की कामना करते हैं।"
सिटी कॉन्वेंट स्कूल परिवार की ओर से आस्था परमार को चीन में होने वाली जंप रोप चैंपियनशिप के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

0 Comments