जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जैन ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास, 28 जुलाई 2026 जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख, डिप्टी कलेक्टर श्री कन्हैयालाल तिलवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि भूमि का सीमांकन, बैंक खाते में जमा राशि दिलाए जाने, जलकर में रियायत दिलाई जाने, बिजली बिल कम कराने, पेंशन शुरू कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामांकन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, कृषि भूमि का नामांतरण कराने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments