Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमृत हरित अभियान में वार्डाे मे भी निगम कर रहा है पौधारोपण,,शुक्रवार को शंकरगढ पहाडी पर पौधारोपण मे सभी बनें सहभागी महापौर

अमृत हरित अभियान में वार्डाे मे भी निगम कर रहा है पौधारोपण,,
शुक्रवार को शंकरगढ पहाडी पर पौधारोपण मे सभी बनें सहभागी महापौर
देवास:अमृत हरित अभियान अन्तर्गत नगर निगम द्वारा वार्डाे में सतत रूप से निर्धारित स्थानों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत लगभग 71 हजार पौधों का रोपण जनसहयोग, सीएसआर व निकाय के माध्यम से किये जाने के साथ ही पौधारोपण कार्य के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में 9 हजार पौधों का रोपण शंकरगढ पहाडी पर सामुहिक रूप से शुक्रवार 31 जुलाई को प्रात 9 बजे से किया जावेगा। इस विशेष कार्यक्रम में शहर के नागरिकगणों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थायें, शासकीय अशासकीय शिक्षक व विद्यार्थियों तथा मिडिया के साथीगणों एवं औद्योगिक ईकाईयों के प्रतिनिधि स्वयं सेवी संगठन व समस्त पर्यावरण प्रेमियों के साथ 9 हजार पौधों का रोपण किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने सभी पर्यावरण प्रेमियों से अपील की है कि वे इस पौधारोपण कार्यक्रम में अपने व अपने परिवार के नाम से पौधा रोपण कर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेकर कार्यक्रम में सहभागी बनें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...