देवास। नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के अंतर्गत श्री नारायण विद्या मंदिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक देवास के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने नशा मुक्ति के लिए एक जागरूकता रैली निकाली। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी मिर्जा मुशाहिद बेग ने बताया कि देवास पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत जो जागरण अभियान चलाया जा रहा है उसके अंतर्गत संस्था के प्राचार्य के के मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विद्यालय के छात्रों ने नशा मुक्ति के नारे लगाते हुए एक रैली निकालकर लोगों को नशे से दूरी बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के छात्र एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
6

0 Comments