Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं गुड टच–बैड टच पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं गुड टच–बैड टच पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
देवास। कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी, देवास में विद्यार्थियों को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं गुड टच–बैड टच विषयों पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं ट्रैफिक ड्रामा प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा का प्रभावशाली संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार बागड़ी यातायात थाना प्रभारी, देवास एवं डॉ. मनीषा दांगी टीआई, देवास ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर आरक्षक श्री जगदीश प्रजापति एवं आरक्षक श्री बलराम चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे।
श्री पवन कुमार बागड़ी ने विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा बिना लाइसेंस एवं 18 वर्ष से कम आयु में वाहन न चलाने की समझाइश दी।
डॉ. मनीषा दांगी ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी वेबसाइट, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। साथ ही विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री मिथलेश यादव, डायरेक्टर श्री चेतन यादव, श्रीमती ममता यादव, प्राचार्य श्रीमती साजिथा आर , उप-प्राचार्य श्री जिथींन थॉमस सहित विद्यालय का समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...