राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के अथक प्रयासों से सफाई कर्मचारियों को मिला हक,,
- हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा, लंबित मांगों को लेकर महासंघ ने तेज किए प्रयास
- हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा, लंबित मांगों को लेकर महासंघ ने तेज किए प्रयास
देवास। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ (4055) ने नगर निगम प्रशासन के समक्ष सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। महासंघ शहर अध्यक्ष शंकर सांगते ने बताया कि निगम सफाई कर्मचारियों को अग्रिम राशि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान एवं रिटायरमेंट कार्यक्रम तथा सभी कर्मचारियों को बारीश में रेनकोट वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नगर निगम द्वारा सकारात्मक पहल संगठन के अथक प्रयासों से पूर्ण हुआ। महासंघ ने इसके साथ ही कर्मचारियों की अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी शीघ्र पूरा करने की मांग की है। इनमें सभी दरोगा साथियों को कुशल श्रमिक का वेतनमान प्रदान करना, एसआई (दरोगा) साथियों को पेट्रोल भत्ता उपलब्ध कराना, शिक्षित कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुरूप अद्र्धकुशल वेतनमान एवं सफाई कार्य के अलावा अन्य उपयुक्त कार्यों में अवसर देना शामिल है। महासंघ ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी सफाई कर्मचारियों के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए इन मांगों का समय पर निराकरण आवश्यक है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि वह समय-समय पर कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को प्रशासन के समक्ष रखता रहेगा तथा उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करेगा। साथ ही इंदौर में न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का हवाला देते हुए महासंघ ने कहा कि देवास में भी विनियमित कर्मचारियों को स्थायी वेतन का लाभ दिलाने के लिए पूरे जोर-शोर से प्रयास किए जाएंगे। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी लंबित समस्याओं का समाधान कराना है, जिसके लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। नगर निगम आयुक्त दलीप सिंह, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, सीवरेज व जल अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते, पार्षद व स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस आदि का संगठन के जिलाध्यक्ष विशाल धोलपुरे, वरिष्ठ अनिल टांक, राजेश सांगते अफसर, ओमप्रकाश फतरोड, रितेश सांगते, शिवा खत्री, अनिस सांगते, अमर सांगते, विशाल सांगते, विकास सांगते, नितिन खत्री, अंकित सांगते, शंकर पवार, मदन पवार, रितेश सांगते, महेश बिरगडे, कृष्णा भैरवे, नितेश सांगते, अमीर खान, जितेन्द्र बंजारे, तिलकराज सांगते, जय सांगते, ब्रजेश सांगते, राकेश सांगते, शोएब, संजू भैरवे, विजय खत्री, अजय घारू, राज नायक, शुभम बाली, आशीष बाली आदि ने सफाई कर्मचारियों के हितों में किए कार्यो पर आभार माना।

0 Comments