देवास। साकार सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्माननीय श्रीमती बबीता बामनिया, उप पुलिस अधीक्षक (महिला प्रभार), देवास ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव तथा मानव तस्करी की पहचान और रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती बामनिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, साइबर ठगी और मानव तस्करी जैसी गंभीर चुनौतियों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और सतर्क होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय पर सही जानकारी, सजगता और पुलिस को त्वरित सूचना देकर अनेक अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में साकार सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, युवा वर्ग तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments