नवनियुक्त एल्डरमैन दिनेश सांखला का महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंदजी ने किया सम्मान
देवास। नगर निगम के नवनियुक्त एल्डरमैन एवं राष्ट्र भक्त संगठन के संयोजक दिनेश सांखला का देवास स्थित कैलादेवी मंदिर में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी शांति स्वरूपानंद महाराज ने भगवान महाकालेश्वर का पंछा ओढ़ाकर सम्मान किया तथा जनसेवा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री संदीप चौबे, समाजसेवी दीपक गर्ग, अजबसिंह सेंधव, सोनू पंजाबी, विवेक गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मान के बाद एल्डरमैन दिनेश सांखला ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा नगर के विकास और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
उन्होंने एल्डरमैन के रूप में दायित्व मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

0 Comments