एल्डरमैन, विभिन्न समितियों में सदस्यों की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव से मिलकर जताया आभार
देवास। भारतीय जनता पार्टी संगठन में विभिन्न समितियों के गठन के साथ ही नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार महेश चौहान, आशुतोष जोशी, अशोक गोस्वामी, गोवर्धन सिंह पवार, भगवानसिंह राठौड़, रवि नागर, घनश्याम कटारिया, प्रवीण सोलंकी, अमित जोशी, राजकुमार गोपीगुराड़िया, आशीष परमार, मनोज श्रीवास्तव को विद्युत समिति, शिक्षा समिति एवं निगरानी समिति सहित विभिन्न समितियों में सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश सांखला और संतोष वर्मा,चेतन योगी को एल्डरमैन के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
पार्टी कार्यालय पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारी
नया दायित्व मिलने के बाद सभी नवनियुक्त सदस्य और एल्डरमैन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव से मिलने पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा का दुपट्टा (चुनरी/गमछा) पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। उपस्थित कार्यकर्ता पदाधिकारी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर रायसिंह सैंधव ने नामित सदस्यों व एल्डरमैनो से अपेक्षा की वे अपने क्षेत्र में जाकर अपना कार्य संभाले तथा जनता जनार्दन की सेवा में लग जाए। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार द्वारा प्रदान की गई।
शीर्ष नेतृत्व का माना आभार
अपनी इस नई नियुक्ति और जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त सदस्यों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विधायक आशीष शर्मा, राजेश सोनकर, मनोज चौधरी, मुरली भंवरा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पवार, अजब सिंह सैधव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments