Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

रुद्राक्ष एवं राधा नगर के रहवासियों ने पत्रकारों के साथ किया पौधारोपण

रुद्राक्ष एवं राधा नगर के रहवासियों ने पत्रकारों के साथ किया पौधारोपण, 

देवास। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रुद्राक्ष एवं राधा नगर कॉलोनी के रहवासियों ने देवास के पत्रकारों के साथ मिलकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर देवास में हजारों पौधे रोपित कर चुके पर्यावरण प्रेमी बुद्ध सेन जी की उपस्थिति में एक गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधारोपण के तहत आम, जामुन, पीपल, शमी, बेलपत्र, पारस पीपल, सुरजना सहित अनेक छायादार एवं उपयोगी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पत्रकार उदय आरस, खुमान सिंह बैंस, सिद्धार्थ मोदी, अतुल बागलीकर, जितेंद्र शर्मा, जितेंद्र मारू, मयूर व्यास, डॉ. गोविंद यादव, अनिल ठाकुर एवं अमित बागलीकर,रघुनन्दन समाधिया उपस्थित रहे।bसाथ ही कॉलोनीवासी अनिल मुद्गल, विनोद राउत, तेजकुमार जैन, रेखा बैंस, कीर्ति जैन, संगीता शर्मा एवं चंदा बैंस सहित अन्य नागरिकों ने भी सहभागिता कर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...